उप चुनाव में सुरक्षा के लिए होमगार्ड रवाना
विधानसभा उप चुनाव में सुरक्षा को लेकर जिले से पुलिस और होमगार्ड रवाना होने लगे हैं। प्रतापगढ़ विधानसभा में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को 50 से अधिक होमगार्ड रवाना भेजे गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 05:21 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही): विधानसभा उप चुनाव में सुरक्षा को लेकर जिले से पुलिस और होमगार्ड रवाना होने लगे हैं। प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को 50 से अधिक होमगार्ड भेजे गए। उन्हें ड्यूटी को लेकर दायित्वबोध भी कराया गया। निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। चुनाव को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें