Move to Jagran APP

घर घर फहराएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं आजादी का जश्न

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नईबाजार स्थित सेंट मेरीज स्कूल द्वारा शनिवार को तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:40 PM (IST)
घर घर फहराएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं आजादी का जश्न
घर घर फहराएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं आजादी का जश्न

घर घर फहराएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं आजादी का जश्न

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, भदोही : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नईबाजार स्थित सेंट मेरीज स्कूल द्वारा शनिवार को तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के करीब 140 छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य फादर आनंद लाकरा सहित समस्त गुरुजनों ने भदोही के अजीमुल्लाह चौराहे तक पैदल मार्च किया। हाथ में तिरंगा लिए छात्रों के दल ने राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। अजीमुल्लाह चौराहे पर आयोजित गोष्ठी में देश की स्वतंत्रता व तिरंगे के महत्व पर छात्रों ने हिंदी व अंग्रेजी में बारी बारी से प्रकाश डाला। लोगों को जागरूक करते हुए देश की आजादी के 75वें साल का जश्न धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक नीरज मिश्रा, सुभाषचंद्र विश्वकर्मा, स्नेहा विश्वकर्मा, सारिका श्रीवास्तव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.