Move to Jagran APP

मेहंदी व दौड़ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

खमरिया नगर में रविवार को आयोजित मेहंदी व विभिन्न दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्राओं व खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 11:49 PM (IST)
मेहंदी व दौड़ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
मेहंदी व दौड़ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : खमरिया नगर में रविवार को आयोजित मेहंदी व विभिन्न दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्राओं व खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। मेहंदी प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में कोशिका मौर्या को प्रथम, पूजा कुमारी- द्वितीय व कोमल सरोज को तृतीय स्थान मिला। ग्रुप बी में रीमा देवी, संजना व साक्षी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।

loksabha election banner

इसी तरह दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में काजल यादव, गोपीगंज, काजल यादव वाराणसी व आराधना तथा 400 मीटर दौड़ में शिवानी पाल, वर्तिका व प्रतिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। तृतीय, बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में सूरज को प्रथम स्थान मिला। गौरव तृतीय रहे। 1000 मीटर दौड़ में गौरव, विराट, व शुभम तथा 2000 मीटर दौड़ में आकाश, आलोक व अवधेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन मौके पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विशाल मौर्य, प्रदीप, मुकेश मौर्य, रूपेश मौर्य, राहुल, संजय यादव व अन्य थे। अन्याय व अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दें महिलाएं

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस रविवार को वंशीपुर, बैराखास में मनाया गया। इस दौरान उनके कार्य व संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया तो साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वह अन्याय व अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दें।

मुख्य अतिथि श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने कहा कि महिलाएं आज उच्च पदों पर आसीन हो रही हैं। यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के संघर्षों का परिणाम है। राजेश कुमार मौर्य ने विषम परिस्थिति में उन्होंने महिलाओं के लिए जो प्रयास किया वह साहसिक था। इसमें उनका भरपूर साथ दिया उनकी मित्र फातिमा शेख ने। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता लालजी मौर्य व संचालन अरबिद कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर अवधेश मौर्य, राजेंद्र यादव, कमलेश पासी, गीता मौर्या, सुरेशचंद मौर्य, जयराम मौर्य, महादेव प्रजापति आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.