जिला अस्पताल के बेड फुल
गर्मी के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शनिवार को बढ़ी मरीजों की तादात से पूरा प्रबंधन परेशान रहा। सभी बेड फुल होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी है। इमरजेंसी में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों का तांता लगा रहा। डायरिया के
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 07:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शनिवार को बढ़ी मरीजों की तादात से पूरा प्रबंधन परेशान रहा। सभी बेड फुल होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। इमरजेंसी में भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों का तांता लगा रहा। डायरिया के 80 फीसद मरीज समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अस्पताल के सभी बेड फुल थे। एक बेड पर दो मरीज भी भर्ती पाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें