करेंट से हार्वेस्टर चालक की मौत, मचा कोहराम
जासं चौरी (भदोही) थाना क्षेत्र के अमवा गांव में धान की कटाई करते समय करेंट की चपेट में
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:00 AM (IST)
जासं, चौरी (भदोही) : थाना क्षेत्र के अमवा गांव में धान की कटाई करते समय करेंट की चपेट में आने से हारवेस्टर चालक की मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कपसेठी के दौलतिया से धान कटाई के लिए हारवेस्टर मशीन आई थी। शनिवार को कटाई करते समय मशीन ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से छू गई। मशीन में करंट उतर गया, इससे चालक 38 वर्षीय भोला बुरी तरह झुलस गया। उसे चौरी बाजार के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बनारस रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें