यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamun Health Benefits: औषधीय गुणों का भंडार है जामुन, शुगर मरीजों के लिए रामबाण
ज्ञानपुर में जामुन की बिक्री खूब हो रही है जो स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। डॉ. ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भदोही। मौजूदा समय में नगर से लेकर बाजारों तक जामुन की बिक्री बहुतायत मात्रा में हो रही है। जामुन एक मौसमी फल है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही यह औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डा. रेखा सिंह ने बताया कि जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है। यह स्वाद में मीठा होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रूक्टोज पाया जाता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।
जामुन खाने के क्या हैं फायदे
पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन रामबाण है। जामुन के बीज सुखाकर पाउडर बनाकर खाने से मधुमेह रोग में काफी फायदा होता है।
इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर रोग से बचाव में कारगर होते हैं। यदि दस्त की समस्या है तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है। दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्या के समाधान में जामुन विशेष तौर पर फायदेमंद होता है। जामुन में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम होता है। आयुर्वेद में जामुन को खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी जाती है।
