पुलिस ने दिखाई सख्ती, 13 वाहन सीज
पुलिस ने दिखाई सख्ती पुलिस ने दिखाई सख्ती पुलिस ने दिखाई सख्ती
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 05:59 AM (IST)
जासं, भदोही: लॉकडाउन की शुरुआती दो दिनों तक लापरवाही बरतने वालों के साथ शुक्रवार से पुलिस का रवैया सख्त हुआ तो यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। विशेषकर घनी बस्तियों में बरती जा रही उदासीनता को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। शनिवार को मुख्य मार्गों सहित वार्डों व मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह सुबह ही शहर में डट गए थे। अजीमुल्लाह चौराहे पर काफी देर तक रुके अधिकारियों ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कालीन नगरी में अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति थी। 90 फीसद से अधिक लोगों ने घर से बाहर कदम नहीं निकाला। पुलिस ने 13 वाहन सीज कर कार्रवाई की। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें