Move to Jagran APP

खोदाई के करते समय ढहा ढूहा, पांच महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, भदोही : नईबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वरूणा नदी के किनारे मिट्टी खोदा

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 08:53 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 08:53 PM (IST)
खोदाई के करते समय ढहा ढूहा, पांच महिलाएं घायल
खोदाई के करते समय ढहा ढूहा, पांच महिलाएं घायल

जागरण संवाददाता, भदोही : नईबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित वरूणा नदी के किनारे मिट्टी खोदाई के दौरान ढूहा ढहने से पांच महिलाएं दबकर घायल हो गईं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को राजकीय अस्पताल एमबीएस में भर्ती कराया गया। घायलों में एक महिला की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।

loksabha election banner

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर इन दिनों मकानों के रंग-रोगन का काम चल रहा है। ग्रामीण अंचलों में स्थित कच्चे मकानों की लिपाई-पोताई भी हो रही है। बताते हैं कि उक्त कार्य हेतु रविवार को दोपहर गुलौरा गांव की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं वरूणा नदी के किनारे मिट्टी की खोदाई कर रही थी। इस बीच टीले के उपरी भाग की मिट्टी भरभरा कर गिर पड़ी। परिणामस्वरूप पांचों महिलाएं मिट्टी में दब गईं। हादसा देख पास ही मिट्टी की खोदाई कर रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी के ढेर में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में स्व. रमेश की पत्नी सरस्वती (50), इंद्रबहादुर चौहान की 14 वर्षीय पुत्री रेशमा, संजय चौहान की 22 वर्षीय पुत्री मनीषा, 28 वर्षीय खुशबू व 54 वर्षीय रजपत्ती देवी घायल हो गईं। इसमें सरस्वती देवी की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जबकि शेष घायल उपचार के बाद घर लौट गए।

बताते चलें कि क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के चलते वरुणा नदी के आस-पास की भूमि खोह में परिवर्तित हो चुकी है। यही कारण है कि खोह के नीचे नीचे खोदाई करते समय उपरी भाग ढह गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन कर रोक लगाना चाहिए अन्यथा किसी दिन गंभीर घटना हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.