विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों को 72 रुपये अधिक मिलेगा धान का मूल्य, भदोही में 28 केंद्रों पर होगी धान खरीद

By Jitendra Upadhyay Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 01 Sep 2026 05:55 PM (IST)

भदोही में किसानों को धान का मूल्य प्रति क्विंटल 72 रुपये अधिक मिलेगा, जिससे सामान्य धान का दाम 2441 रुपये ...और पढ़ें

भदोही में किसानों को धान का बढ़ा हुआ मूल्य मिलेगा, 28 खरीद केंद्र तैयार।

भदोही में किसानों को धान का बढ़ा हुआ मूल्य मिलेगा, 28 खरीद केंद्र तैयार।

HighLights

  1. धान का मूल्य प्रति क्विंटल 72 रुपये बढ़ा।

  2. सामान्य धान का दाम अब 2441 रुपये प्रति क्विंटल।

  3. भदोही में 28 धान खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, भदोही। खरीफ की प्रमुख फसल धान तैयारी की ओर बढ़ रही है। अगस्त में हुई अच्छी बारिश के चलते किसान धान की बेहतर पैदावार हासिल होने को लेकर आश्वस्त भी होने लगे हैं।

इसी के साथ फसल तैयार होने पर किसानों को अपनी धान उपज की बिक्री करने में किसी तरह की दिक्कत न आने पाए, साथ ही उन्हें उपज का वाजिब मूल्य भी हासिल हो जाय, इसके लिए धान खरीद की तैयारी भी शुरू हो गई है।

अबकी बार किसानों को धान का मूल्य प्रति क्विंटल 72 रुपये अधिक मिलेगा। इससे धान का दाम 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। बीते वर्ष 2369 रुपये था। धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों के 28 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। क्रय केंद्रों का निर्धारण कर खरीद संबंधित तैयारी शुरू हो गई है। खरीद प्रक्रिया के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी को खरीद अधिकारी नामित किया गया है।

शासन की ओर से खरीफ व रबी दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान व गेहूं उपज की खरीद की जाती है। धान की फसल तैयार होने में अभी कम से कम डेढ़ से दो माह का समय लगना है लेकिन फसल तैयार होने पर किसानों को बिक्री में दिक्कत न हो, क्रय केंद्रों का निर्धारण की कवायद शुरू हो गई है।

विपणन विभाग की ओर से 2026-27 में 28 क्रय केंद्रों के जरिए खरीद की तैयारी की गई है। इसमें विपणन विभाग के 15, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल हैं। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर तैयारी करने का निर्देश प्रभारियों को दिया गया है।

इससे खरीद शुरू होने पर कोई दिक्कत न आने पाए। बताया कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये व ए ग्रेड धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय है। जो पिछले वर्ष तय मूल्य से 72 रुपये अधिक है। धान की बिक्री के लिए किसान विभागीय वेबसाइट एफसीएस डाट यूपी डाट गवर्नमेंट डाट इन पर जाकर का पंजीकरण करा सकते हैं। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से भी पंजीकरण कर सकेंगे।