किसान दिवस पर दी योजनाओं की जानकारी
घरांव स्थित कृषि भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह ने कहा कि रबी सीजन की बोआई शुरू हो गई है। केंद्रों पर खाद-बीज पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। किसान सम्मान निधि का दो तरह का संसोधन किया जा रहा है।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : घरांव स्थित कृषि भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक अरविद कुमार सिंह ने कहा कि रबी सीजन की बोआई शुरू हो गई है। केंद्रों पर खाद-बीज पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। किसान सम्मान निधि का दो तरह का संसोधन किया जा रहा है। जिन कृषकों का आधार कार्ड के अनुसार नाम में अंतर है वह सहजन सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के अनुसार ठीक करा लें। जिनका खाता संख्या गलत है और रिजेक्ट सूची में हैं उनका खाता नंबर भी ठीक कराया जा रहा है। कहा की प्रजाति एचडी 2967 नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कर लें। बताया कि हलना प्रजाति का 200 कुंतल गेहूं का बीज मंगाया गया है। बोआई 15 जनवरी तक किया जा सकता है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि खरीफ में धान, अरहर और बाजारा की फसल की हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। बताया कि यूरिया 298 रुपये और डीएपी 1200 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा कृषि यंत्रों मिल रही छूट की भी जानकारी दी गई।