भाजपा सरकार में किसान बेहाल और बेरोजगार हैं युवा
भाजपा सरकार में किसान बेहाल और बेरोजगार हैं युवा
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : किसान जागरण अभियान के तहत बुधवार को कांवल गांव में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल और युवा बेरोजगार हो गए हैं। किसानों को समय से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है। छुट्टा मवेशी किसानों की गाढ़ी कमाई को चट कर जा रहे हैं। सरकार की ओर से कोई बंदोबस्त नहीं किया जा रहा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि युवा बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने भविष्य की चिता है। रोजगार न मिलने पर आए दिन युवा आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। कहा कि जागरण अभियान के माध्यम से किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है। इसके बाद किसानों के साथ वृहद आंदोलन किया जाएगा। किसानों की फसलों का उचित मूल्य देने की जगह भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी विवेकानंद पाठक ने प्रदेश में बदहाली के लिए सरकार की आलोचना करते हुए किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जिला कोíडनेटर विधि सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है जिससे देश एवं प्रदेश का किसान बदहाली का शिकार है। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्रीनारायण मिश्र, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र, प्रयागराज गंगापार के प्रभारी राजेंद्र कुमार दुबे राजन, राजेश कुमार दुबे, सत्यम शुक्ला, माबूद खां, राकेश मौर्य व महेश कुमार मिश्र आदि थे।