Move to Jagran APP

बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : शहीद नरेश इंटर कालेज खमरिया में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विषय प

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:37 PM (IST)
बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : शहीद नरेश इंटर कालेज खमरिया में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित गोष्ठी में बच्चों को पर्यावरण के लाभ व संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि सभासद राकेश कुमार दुबे ने बताया कि पर्यावरण का सरल अर्थ पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु तथा अन्तरिक्ष सबका समुच्चय है। पृथ्वी पर इनके सही तालमेल की वजह से ही जीवन की उत्पत्ति हुई है। अभी तक खोजे गये अन्य ग्रहों पर जीवन नहीं मिला है इसका तात्पर्य है कि वहां का पर्यावरण प्राणि मात्र के अनुकूल नहीं है। ऐसे में हमें यह सोचना होगा कि पर्यावरण ही हमें स्वस्थ व सुरक्षित जीवन देता है। आज पर्यावरणीय संसाधनों की अनदेखी से ही पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जलवायु में परिवर्तन आ रहा है। जो मानव जाति के लिए ही नहीं अपितु पूरे जीवमात्र के अस्तित्व के लिए घातक है। उन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व व पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.