खोदकर छोड़ दी नाली, सिचाई को परेशानी
फसलों की सिचाई के लिए डीघ विकास खंड के भगवानपुर में विभाग की ओर से नलकूप लगा है। कमांड क्षेत्र के किसान नाली के जरिए खेतों की सिचाई करते हैं।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : फसलों की सिचाई के लिए डीघ विकास खंड के भगवानपुर में विभाग की ओर से नलकूप लगा है। कमांड क्षेत्र के किसान नाली के जरिए खेतों की सिचाई करते हैं। लेकिन वर्षों से कच्ची नाली खोदने का कार्य शुरु हुआ तो लगा कि पक्की नाली निर्माण से सुविधा मिलेगी। लेकिन एक वर्ष से खोदी गई नाली का निर्माण किए जाने में अधिकारियों की सुस्ती से समस्या और बढ़ गई। खेतों के भूमि के लेबल से नीचे खोदाई होने से सिचाई में दिक्कत उठानी पड़ रही है तो अनावश्यक समय भी बर्बाद हो रहा है। कई बार नाली निर्माण के लिए शिकायत भी की गई। लेकिन अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। जिससे समस्या बरकरार है। क्षेत्र के राजेश कुमार, राम आसरे आदि किसानों ने नाली निर्माण की मांग किया है।