Move to Jagran APP

भाजपा सरकार से समाज का हर तबका त्रस्त

केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जारी 10 दिवसीय आंदोलन के क्रम में बुधवार को तहसील सहित भदोही शहर में पर्चा बांट कर लोगों को जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पैदल भ्रमण कर कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का नौजवान परेशान है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:50 PM (IST)
भाजपा सरकार से समाज का हर तबका त्रस्त
भाजपा सरकार से समाज का हर तबका त्रस्त

चित्र .19.जासं, भदोही: केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से जारी 10 दिवसीय आंदोलन के क्रम में बुधवार को तहसील सहित भदोही शहर में पर्चा बांट कर लोगों को जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पैदल भ्रमण कर कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का नौजवान परेशान हैं। प्रदेश का किसान पूरी तरह बदहाल है। नौजवान व मजदूर अपने आप को भाजपा सरकार में छला हुआ महसूस कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि गिरता व्यापार बढ़ती बेरोजगारी, इस समय देश की मुख्य समस्या है। जीएसटी और नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला है जिसे व्यापारी वर्ग भी महसूस कर रहा है। समाज का हर तबका भाजपा सरकार से तंग आ चुका है। आशा भरी निगाहों से प्रियंका गांधी व कांग्रेस की ओर देख रहा है। इस मौके पर राकेश कुमार मौर्य, नाजिम अली, डा.निजामुद्दीन मंसूरी, सुभाष यादव, परवेज अंसारी, संजय जायसवाल, अभिमन्यु यादव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.