पर्यावरण संरक्षण को सिगल प्लास्टिक यूज प्रतिबंधित होना जरूरी
ीीिराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सांसद रमेश बिद ने हरिहरपुर गांव से किया। इस दौरान चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सांसद रमेश बिद ने हरिहरपुर गांव से किया। इस दौरान चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिगल प्लास्टिक यूज के खिलाफ जनजागरण चला कर लोगों को जागरूक करना होगा। पूर्ण बहुमत की केंद्र और प्रदेश में सरकार होने से ही देश में बड़ा परिवर्तन हुआ है।
महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर हम सब एक संकल्प लें कि स्वच्छता को अपने दैनिक दिनचर्या का एक अंग बना लें तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधरेापण करना चाहिए। सिगल प्लास्टिक यूज को समाप्त करना होगा ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। कहा कि पदयात्रा को सामाजिक सरोकारों को जोड़कर न यात्रा बनाएंगे। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया गया कार्यक्रम है जिसमें प्रतिदिन 10 किमी की यात्रा करनी है। इस दौरान रात्रि विश्राम भी किसी न किसी गांव में करना है। यात्रा के दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कैंप लगाकर जानकारी दी जाएगी। पदयात्रा जब गांव की गली-खलिहानों से होकर गुजरी भाजपा के दिग्गज नेताओं को अपने बीच पाकर स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों की समस्या से रूबरू हुए। लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा। हरिहरपुर, तिवारीपुर, वैदा,धीरपुर, चितईपुर आदि गांवों में यात्रा की। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, दिनेश पांडेय, छत्रपति सिंह, राकेश दुबे, अरविद शुक्ला, सुनील मिश्र, दीपक मिश्र, प्रभाशंकर तिवारी आदि थे।