Move to Jagran APP

नगर से गांव तक पौधारोपण में दिखा उत्साह

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 10:36 PM (IST)
नगर से गांव तक पौधारोपण में दिखा उत्साह
नगर से गांव तक पौधारोपण में दिखा उत्साह

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर 18 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसकी पूर्ति के लिए शुक्रवार को नगर से लेकर गांवों तक में जमकर उत्साह दिखाया गया। हर कोई पौध लगाकर इस कार्यक्रम में सहभागी बनने को बेताब दिखा। ज्ञानपुर नगर में नगर पंचायत की ओर से विभिन्न सड़कों के किनारे व अन्य स्थानों पर पौधरोपण कराया गया। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में अखिलेश कुमार यादव, मानिकचंद पाल, विमल, जमाल अख्तर आदि ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

loksabha election banner

प्राथमिक विद्यालय जौहरपुर में खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। शिक्षक व बच्चों ने पौध लगाए। प्रधानाध्यापक सूर्यप्रकाश गिरि, विजय प्रकाश आदि थे। इंग्लिश मीडियम विद्यालय पूरेशम्भू में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व पौधा लगाए गए। निवेदिता, दिनेश कुमार, आरती, प्रियंका यादव व बच्चे थे।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : सुरियावां ब्लाक के गोपीपुर गांव स्थित सर्वशक्ति धाम व कैड़ा स्थिति कलवरा तालाब पर में विधायक भदोही रविद्रनाथ त्रिपाठी ने पौधारोपण किया। तालाब पर कुल 22 सौ पौध रोपित किए गए। कहा कि पर्यावरण को बनाए रखने हेतु वृक्ष का विशेष महत्व है वृक्ष नहीं होगा तो जलवायु का संतुलन बिगड़ जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी बृजेंद्र प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह, अभयराज सिंह, सचिन त्रिपाठी आदि थे।

सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार : पर्यावरण संरक्षण के तहत डीघ गांव में ग्राम प्रधान रजेसरा मिश्रा ने पौधारोपण कर ग्रामीणों को पौध लगाने व उसका संरक्षण करने का संदेश दिया। राजेंद्र मिश्रा सहित अन्य थे।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : डीघ ब्लाक के चंदापुर ग्राम ग्राम प्रधान विद्यादेवी शुक्ला ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि पेड़ हमारे जीवन दाता हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक वृक्ष जरूर लगाएं। इसी तरह सागररायपुर में मंजू मनोज शुक्ला, जगापुर में ग्राम प्रधान शेष नारायण पांडेय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।सचिव धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर पांडेय आदि थे।

औराई प्रतिनिधि के अनुसार : त्रिलोकपुर ग्राम में औराई विधायक व पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर व भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी संजय राय ने कार्य कर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। ग्रामीणों से पौधा लगाने व संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रभात श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, राकेश सिंह, शिवमंगल सिंह, विजय शंकर दूबे आदि थे ।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : ओबीटी कालीन कंपनी गोपपुर की ओर से खरगपुर में निदेशक आईबी सिंह के निर्देशन में एक हजार पौधों का रोपण किया गया। कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण में हरियाली आएगी और लोग स्वस्थ रहेंगे। खरगपुर स्थित तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। इसी तरह क्षेत्र के सरई राजपुतानी प्राथमिक /पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ.एस.एस यादव, डॉ. प्रिया यादव अशोक कुमार गुप्त के निर्देशन में 80 पौध लगाए गए। इस मौके पर शासित सिंह, वेदप्रकाश मिश्रा, देवेश शुक्ल, सिद्धार्थ यादव, चंद्रभूषण, सौरभ, अजीत, कमलेश आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.