सशक्तीकरण व सुरक्षा मिशन शक्ति का मूल आधार
जासं भदोही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे शपथ व हस्ताक्षर अभि
जासं, भदोही : मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे शपथ व हस्ताक्षर अभियान के हत रविवार को नगर पालिका भदोही सभागार में महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ सेवा आदि सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।
महिला शक्ति केंद्र की जिला समंवयक रेशमा भारती ने उपस्थितजनों को नारी शक्ति व सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उपस्थित सभासदों व अन्य लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक अशोक जायसवाल ने कहा कि सशक्तिकरण व सुरक्षा मिशन शक्ति का मूल आधार है। ईओ जी.लाल, सभासद दानिश सिद्दीकी, राजेश जायसवाल, शफीक राइन, रचना अरविद मौर्य, आंगनवाड़ी वर्कर शकुंतला देवी, नाजिश, आमीना बेगम, नूरजहां, पूजा बरनवाल आदि थीं। इसी तरह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित आनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राजीव कुमार व आशीष बिद ने छात्राओं को मानसिक रूप से मजबूत रहने का गुरुमंत्र दिया। प्रभारी रोवर्स डा. ब्रजेश सिंह ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता आर्य कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्य डा. रमा सिंह ने बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रभारी प्राचार्य डा. यशवीर सिंह ने छात्राओं को सशक्त बनने और अपने सम्मान और अधिकारों हेतु प्रयास करते रहने पर बल दिया। इस मौके पर डा. भावना सिंह, डा.अनीश कुमार मिश्र, बृजेश कुमार, गौतम गुप्ता, अनुराग सिंह, डा.वर्षा रानी, डा.माया यादव, डा. आशुतोष श्रीवास्तव, डा. रुस्तम अली, डा. श्वेता सिंह व अन्य थे।