विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में गंगा तट पर पहुंचे डीएम व एसपी, गंगा बाढ़ का किया अवलोकन

By Mohammad Ibrahim Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:35 PM (GMT+05:30)

भदोही में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छेछुआं भुर्रा व इटहरा गांवों का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

भदोही में गंगा बाढ़ का अवलोकन करने पहुंचे डीएम व एसपी, दिए आवश्यक निर्देश।

भदोही में गंगा बाढ़ का अवलोकन करने पहुंचे डीएम व एसपी, दिए आवश्यक निर्देश।

HighLights

  1. डीएम व एसपी ने गंगा तटवर्ती गांवों का निरीक्षण किया।

  2. बाढ़ प्रभावितों को राहत व बचाव का आश्वासन दिया।

  3. बाढ़ चौकियों का जायजा लेकर सतर्क रहने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। गंगा के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शनिवार को गंगा तटवर्ती छेछुआं भुर्रा व इटहरा गांव में गंगा तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां के फसलों व जल स्तर के बारे में जानकारी ली। संभावित कटान व बाढ़ के संबंध में निवासियों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत व बचाव का भरोसा दिया।

अधिकारी द्वय ने श्रीशिवकरन मिश्र इंटर कालेज में स्थापित बाढ़ शरणालय/चौकी का निरीक्षण किया। वहां पर किए गए व्यवस्था व कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को सतर्क रहने व गंगा के जल स्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर यदि किसी गांव वालों परेशानी होती है तो तत्काल उसकी सहायता करें।

किसी भी स्तर पर समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। सिंचाई, बिजली, राजस्व व विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावितों की मदद को सभी आवश्यक तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया।