दिव्यांग ने सुरक्षा की लगाई गुहार
थाना क्षेत्र के वेदमनपुर (रोटहा) निवासी दिव्यांग मुर्तजा अली ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने चौरी पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनो पैर से दिव्यांग पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह ग्राम प्रधान के विकास कार्यो के जांच के लिए शिकायत किया है। जिससे प्रधान के परिजन शिकायत उठाने का दबाव दे रहे हैं इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
जासं, चौरी (भदोही) : थाना क्षेत्र के वेदमनपुर (रोटहा) निवासी दिव्यांग मुर्तजा अली ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चौरी पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों पैर से दिव्यांग पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह ग्राम प्रधान के विकास कार्यो के जांच के लिए शिकायत किया है। जिससे प्रधान के परिजन शिकायत उठाने का दबाव दे रहे हैं, इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।