Move to Jagran APP

मिली मायूसी, 231 में सिर्फ 21 मामले ही निस्तारित

संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को अपनी समस्या के निराकरण की आस में आए

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:31 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:31 PM (IST)
मिली मायूसी, 231 में सिर्फ 21 मामले ही निस्तारित
मिली मायूसी, 231 में सिर्फ 21 मामले ही निस्तारित

मिली मायूसी, 231 में सिर्फ 21 मामले ही निस्तारित

loksabha election banner

तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियाद

- एक सप्ताह में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश

- डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद, संयुक्त टीम निस्तारित कराए भूमि विवाद

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को समस्या निराकरण की आस में आए फरियादियों को फिर मायूसी हाथ लगी। विभिन्न विभागों से संबंधित 231 में से 21 मामलों का ही निस्तारण हो सका। बारिश के बीच आए 210 फरियादियों को आश्वासन का घूंट पीकर लौटना पड़ा।

तहसील ज्ञानपुर सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी डा. अनिल कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। कहा समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। ऐसा न हो कि एक ही समस्या को लेकर बार-बार आने को लोग विवश हों। गत तहसील दिवसों के लंबित प्रार्थना पत्रों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। राजस्व-पुलिस विभाग के अधिकारीगण संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाएं व जांचोंपरांत समस्याओं का समाधान कराएं। 81 मामलों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी योगेंद्र साहू आदि थे। भदोही तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, उप जिलाधिकारी चंद्र शेखर ने फरियाद सुनी। 88 मामलों में 11 का निस्तारण किया गया। औराई में उप जिलाधिकारी लाल बाबू दुबे ने फरियाद सुनीं। 62 मामलों में तीन का निस्तारण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.