धर्मेंद्र बने सजपा के जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) डीघ ब्लाक क्षेत्र के गोपालापुर कलिजरा गांव निवासी धर्मेंद्र कु
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : डीघ ब्लाक क्षेत्र के गोपालापुर कलिजरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मिश्र को सत्यनिष्ठ जनसेवक पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। महेश पांडेय, राहुल तिवारी, पवन तिवारी, श्यामजी, मनमोहन, मनोज शर्मा, हिमांशु सिंह, सोनू अग्रहरि आदि ने उनके नेतृत्व में संगठन में मजबूती आने की आशा जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें