श्रद्धालुओं ने उतारी मां गंगा की आरती
जासं खमरिया (भदोही) गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महाआरती का आयोजन किया गया। रविवार क
जासं, खमरिया (भदोही) : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महाआरती का आयोजन किया गया। रविवार को जनपद के विभिन्न घाटों पर आयोजित आरती में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। पुरानी काशी भोगांव घाट पर टीम एक प्रयास सामाजिक सेवा संस्थान संगठन की ओर से मां गंगा की महाआरती उतारी गई।
कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि एक वर्ष से प्रत्येक दिन मां गंगा की आरती की जा रही है। इस दौरान भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बाल ब्रम्हचारी महाराज के अलावा समिति के पदाधिकारी दिनेश सेठ, अटल उपाध्याय भारद्वाज, राजकुमार राज, मनोज बरनवाल, मुकेश दुबे, विराट मिश्र, शुभम मिश्र आदि थे। इसी तरह रामपुर गंगा घाट पर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई।
----------
गायत्री परिवार ने मनाया गंगा दशहरा
- गंगा दशहरा पर पटेल नगर स्थित गायत्री माता मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया। गायत्री परिवार के लोगों ने पूजन-दर्शन के साथ हवन कर लोगों के सुख व शांति की कामना की। जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद ने गायत्री माता का महात्म बताया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी फौजदार आदि थे।