आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। पांच सूत्रीय मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपकर निर्णय लेने की मांग किया।
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। पांच सूत्रीय मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपकर निर्णय लेने की मांग की।
जिला मुख्यालय पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र ¨बद के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान मांग किया कि 20 जातियों को अनूसुचित जाति में शामिल कर आरक्षण दिए जाने की मांग की। सीएम को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में मांग किया कि ¨बद, निषाद, केवट, कश्यप, नाई, चौहान समेत अन्य जातियों को सम्मिलित कर आरक्षण दिए जाने की आवाज बुलंद की है। पांच सूत्रीय मांगों में कहा है कि उत्तर प्रदेश में कल कारखाने व फैक्ट्रियां लगाकर रोजगार मुहैया कराने को आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी न किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दमखम के साथ कार्यकर्ता जुट जाएं। आने वाले समय में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ही सरकार के लिए दावा किया।