बढ़ी तत्काल टिकटों की मांग, लौटने लगे प्रवासी
महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लाकडाउन के दौरान घर लौटे प्रवासियों की महानगरों की वापसी में तेजी आने लगी है। शुरुआती दौर में मुंबई जाने वालों की संख्या जहां सौ से सवा सौ के बीच में होती थी वहीं अब दो सौ से ढाई सौ लोग प्रतिदिन भदोही स्टेशन से सवार हो रहे हैं। इसी तरह मुंबई से वापसी करने वाले प्रवासियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। शुरू में 300 से 350 लोगों की प्रतिदिन वापसी होती थी लेकिन अब 200 से 250 लोग ही स्टेशन पर उतर रहे हैं। उधर तत्काल टिकटों की मांग में वृद्धि हुई है।
- बदलाव चित्र 34
------------
- 225 प्रवासियों ने की मुंबई रवानगी, 195 प्रवासी घर लौटे
- लौटने वालों की संख्या में कमी, जाने वालों की तादाद बढ़ी
------------
जागरण संवाददाता, भदोही : महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासियों की वापसी में तेजी आई है। शुरुआती दौर में मुंबई प्रतिदिन जाने वाले करीब 125 लोग थे, वहीं अब ढाई सौ लोग हो गये हैं। मुंबई से वापसी करने वाले प्रवासियों में कमी आई है। शुरू में करीब 350 लोगों की प्रतिदिन वापसी होती थी लेकिन अब 250 लोग ही भदोही रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं। तत्काल टिकटों की मांग बढ़ गई है। प्रतिदिन 10 से 15 लोग फार्म भर रहे हैं। हालांकि एक दो लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल रहा है। आरक्षण केंद्र पर एकल खिड़की का संचालन समस्या का सबब बना है। प्रभारी आरक्षण पर्यवेक्षक राजकुमार की मानें तो एक कर्मचारी भी मिल जाए तो दो खिड़कियों का संचालन किया जा सकता है। पूर्व की अपेक्षा तत्काल टिकट की मांग बढ़ी है। मुंबई जाने वाले 80 फीसद बढ़े हैं।
-------------------
जीआरपी के पास शिकायतों का तांता
एकल खिड़की संचालन व अन्य अनियमितताओं को लेकर ट्विटर पर शिकायतों का तांता लगा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर से उनके पास 17 शिकायतें हैं, जिनकी वे जांच कर रहे हैं। अधिकतर शिकायत एकल खिड़की को लेकर है। बुधवार को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। टिकट चेकिग न होने के कारण अनिधिकृत रूप से स्टेशन पर लोगों का आवागमन है।