Move to Jagran APP

बढ़ी तत्काल टिकटों की मांग, लौटने लगे प्रवासी

महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासियों की वापसी में तेजी आई है। शुरुआती दौर में मुंबई प्रतिदिन जाने वाले करीब 125 लोग थे वहीं अब ढाई सौ लोग हो गये हैं। मुंबई से वापसी करने वाले प्रवासियों में कमी आई है। शुरू में करीब 350 लोगों की प्रतिदिन वापसी होती थी लेकिन अब 250 लोग ही भदोही रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं। तत्काल टिकटों की मांग बढ़ गई है। प्रतिदिन 10 से 15 लोग फार्म भर रहे हैं। हालांकि एक दो लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:13 PM (IST)
बढ़ी तत्काल टिकटों की मांग, लौटने लगे प्रवासी
बढ़ी तत्काल टिकटों की मांग, लौटने लगे प्रवासी

जासं, भदोही : महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासियों की वापसी में तेजी आई है। शुरुआती दौर में मुंबई प्रतिदिन जाने वाले करीब 125 लोग थे, वहीं अब ढाई सौ लोग हो गये हैं। मुंबई से वापसी करने वाले प्रवासियों में कमी आई है। शुरू में करीब 350 लोगों की प्रतिदिन वापसी होती थी, लेकिन अब 250 लोग ही भदोही रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं। तत्काल टिकटों की मांग बढ़ गई है। प्रतिदिन 10 से 15 लोग फार्म भर रहे हैं। हालांकि एक दो लोगों को ही कंफर्म टिकट मिल रहा है। आरक्षण केंद्र पर एकल खिड़की का संचालन समस्या का सबब बना है। प्रभारी आरक्षण पर्यवेक्षक राजकुमार की मानें तो एक कर्मचारी भी मिल जाए तो दो खिड़कियों का संचालन किया जा सकता है। पूर्व की अपेक्षा तत्काल टिकट की मांग बढ़ी है। मुंबई जाने वाले 80 फीसद बढ़े हैं।

loksabha election banner

-------------------

जीआरपी के पास शिकायतों का तांता

एकल खिड़की संचालन व अन्य अनियमितताओं को लेकर ट्विटर पर शिकायतों का तांता लगा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर से उनके पास 17 शिकायतें हैं, जिनकी वे जांच कर रहे हैं। अधिकतर शिकायत एकल खिड़की को लेकर है। बुधवार को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। टिकट चेकिग न होने के कारण अनाधिकृत रूप से स्टेशन पर लोगों का आवागमन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.