बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, 10 पर मुकदमा संग पांच गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर गांव में कुछ लोगों ने असलम परवेज नामक वृद्ध को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार नुरखानपुर निवासी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
जासं, भदोही : पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर गांव में कुछ लोगों ने 62 वर्षीय असलम परवेज को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पैर तोड़ दिया। राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गा है। नूरखानपुर निवासी दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। असलम का महबूबपुर में कालीन कारखाना है। गुरुवार को उसके कारखाने पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि नूरखानपुर निवासी पांच आरोपियों मो. फारूक, मो. सैफ अंसारी, मो. हारून, मो. सीबाब, सराफत व सरफराज अहमद उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।