रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, कोहराम
जंघई भदोही रेल खंड के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के समीप खेमापुर गांव के पास सुरेंद्र कुमार सोनी (1
जासं, सुरियावां (भदोही) : जंघई भदोही रेल खंड के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के समीप खेमापुर गांव के पास सुरेंद्र कुमार सोनी (18) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरियावां बाजार के रामबाग मोहाल निवासी स्व. कृष्णा सोनी का पुत्र सुरेंद्र कुमार सोनी रविवार को किसी काम को लेकर जंघई गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं पर उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह नगर के खेमापुर गांव में शव मिलने की चर्चा हो रही थी। आशंका होने पर परिवार के लोग जब मौके पर गए तो उसकी शिनाख्त सुरेंद्र सोनी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सुरेंद्र को दो लड़का और एक लड़की है। पत्नी रेणु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।