रावण का हुआ वध, लगे जयकारे
नईबाजार स्थित मैदान में शुक्रवार को दशमी मेले का आयोजन किया गया। परंपरागत एतिहासिक मेले में आसपास के क्षेत्रों के भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। इस दौरान भगवान श्री राम व रावण के बीच युद्ध जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा वहीं पुतला दहन होते ही जय श्री राम का जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उधर मेले में मेले में महिलाओं ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं बच्चों ने खानपान व मनोरंजन के संसाधनों का आनंद लिया।
जासं, भदोही : नईबाजार का दशमी मेला शुक्रवार को परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का प्रदर्शन कर असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण का वध व पुतला दहन किया गया। जयश्री राम के जयकारे से पूरा नगर गूंजता रहा। उधर मेले में मेले में महिलाओं ने जहां जमकर खरीदारी की वहीं बच्चों ने खान-पान व मनोरंजन के संसाधनों का आनंद लिया। शुक्रवार को सुबह से ही दशमी मेला मैदान में चहल पहल बढ़ गई थी। दोपहर होते-होते भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग एक घंटे तक चले वानरी व राक्षसी सेना में युद्ध के दौरान जैसे ही श्री राम के वाण से रावण का वध हुआ जय श्री राम के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्री रामलीला समिति की ओर से आए हुए लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल, मुकेश दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, अमित जायसवाल, लालता सोनकर, रिशु जायसवाल, राजू केशरी, विनय उमर, विमल जायसवाल, हरिशचंद मोदनवाल, अमित जायसवाल, परमानंद मौर्य, शमशुद्दीन अंसारी आदि थे।