Move to Jagran APP

कांग्रेसजनों ने वितरित किए फल

पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बुधवार को कांग्रेसजनों ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तो उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने वितरित किए फल
कांग्रेसजनों ने वितरित किए फल

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बुधवार को कांग्रेसजनों ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तो उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अस्पताल ज्ञानपुर में मरीजों को फल वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कहा कि जयंती के मौके पर मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता। कहा कि पं. नेहरू ने आजादी के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर जगदीश पासी, सुरेश उपाध्याय, लालमणि चौरसिया, संजीव दुबे, रंगनाथ दुबे, हीरामणि चौबे आदि थे।

भदोही प्रतिनिधि के अनुसार प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक लोकतांत्रिक व धर्मं निरपेक्ष भारत का निर्माण किया था। वरिष्ठ नेता कमर मलिक, काशीनाथ, मसूद आलम, कर्मचन्द ¨बद, नूर आलम, निजामुद्दीन मंसूरी ,स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, अब्दुल रब, अफजल हसन आदि थे।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ नेता माबूद खान ने नगर के पूरे रजई प्राथमिक विद्यालय में नन्हें-मुन्ने बच्चों को पुस्तकों आदि का वितरण किया। केक काटकर बच्चों को मिठाई बांटी गई। नगर अध्यक्ष संतोष ¨सह बघेल, सुरेश ¨बद, प्रधानाध्यापक डॉ. लालजी शुक्ला, अशोक ¨सह, शैलेंद्र पाठक आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.