आज रवाना होंगे कांग्रेसी
कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने लगभग दो दर्जन पार्टी नेताओं का दल गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश पार्टी कार्यालय में वे जनपद के नेताओं से मंत्रणा करेंगी।
जासं, भदोही : कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने लगभग दो दर्जन पार्टी नेताओं का दल गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना होगा। वरिष्ठ नेता मुशीर इकबाल ने बताया कि काग्रेस के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व पार्टी संगठन के पदाधिकारियों का पास भी बन गया। कुछ लोग सड़क मार्ग जबकि अधिकतर नेता गुरुवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना होंगे। शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय में प्रियंका गांधी भदोही के नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद टिकट आदि का निर्णय लिया जाएगा। कहा कि प्रियंका गांधी के चलते कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है जिसका लोकसभा चुनाव पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।