Move to Jagran APP

कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल का किया विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बभनौटी बाजार में प्रदर्शन के साथ ही बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में बाजार के मुख्य तिराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:47 PM (IST)
कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल का किया विरोध
कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन बिल का किया विरोध

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बभनौटी बाजार में प्रदर्शन के साथ ही बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में बाजार के मुख्य तिराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से पेश किए जाने वाले नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि इस प्रकार के बिल देश में भेदभाव व अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि इससे लोगों के बीच असंतोष पैदा होगा। कहा कि कांग्रेस इसका अंतिम दम तक विरोध करेगी। इस मौके पर सुभाष यादव, महेंद्र कुमार पासी, मनीष कुमार यादव, राजन यादव, पुनीत यादव, अभिमन्यु, मुन्ना, दुर्गेश यादव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.