भूमि विवाद को कलेक्ट्रेट पहुंचा कुनबा
भदोही नगर के पूरेपीखां मोहल्ले का एक कुनबा कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि हिम्मतपुर बकुचिया में उसकी कीमती भूमि पर कब्जा कर लिया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 04:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:07 AM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): भदोही नगर के पूरेपीखां मोहल्ले का एक कुनबा कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि हिम्मतपुर बकुचिया में उसकी कीमती भूमि पर कब्जा कर लिया जा रहा है। साथ ही राजस्व अभिलेखों में भी हेराफेरी कर लिया गया है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार के लोग दर-दर की ठोकर खाने के लिए विवश हैं। प्रदर्शन करने वालों में अफताब आलम, मो.आरिफ, आसिफ, यासिर अली, कनीज फातिमा, इश्तियाक आलम आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें