वनवासियों को बांटा वस्त्र, पहुंचाई राहत
लॉकडाउन में एक ओर जहां लोग खाद्यान्न भोजन व मास्क आदि वितरित करने में लगे हैं। वहीं शुक्रवार को यूको बैंक की शाखा आज देवनाथपुर की ओर से वनवासियों को वस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:05 AM (IST)
जासं, ज्ञानपुर : लॉकडाउन में एक ओर जहां लोग खाद्यान्न, भोजन व मास्क आदि वितरित करने में लगे हैं। शुक्रवार को यूको बैंक की शाखा देवनाथपुर की ओर से वनवासियों को वस्त्र वितरित कर राहत पहुंचाई गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इं. अखंड प्रताप सिंह व शाखा प्रबंधक प्रतीक खेमका के सहयोग से वनवासी बस्ती के 100 बच्चों से लेकर महिलाओं व बड़े बुजुर्गों को रेडीमेड कपड़े उपलब्ध कराए गए। लॉकडाउन का पालन कराते हुए बैंक में ग्राहकों को सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय मिश्र, साक्षी सिंह, रामचंद्र, जलालुद्दीन, रवि यादव थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें