मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में करेंगे इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। वे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में 65 ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में करेंगे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का शुभारंभ।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अक्टूबर को भदोही में कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले में 65 देशों के आयातक और 220 निर्यातक भाग लेंगे।
सीएम योगी विकास कार्यों का लोकार्पण और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अक्टूबर को भदोही में तीन घंटे रहेंगे। वे हेलिकाप्टर से 12.40 बजे लखनऊ से चलकर 1.40 बजे भदोही के भिखारीपुर अभयनपुर मैदान में आएंगे। 1.45 बजे कारपेट एक्सपो मार्ट भदोही में 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री वह 2.45 बजे तक रुकेंगे। यहां से 2.55 बजे भिखारीपुर मैदान में शाम चार बजे तक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास व जनसभा को संबोधित करेंगे। 4.05 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
कालीन एक्सपो मार्ट भदोही में चार से सात अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इंडिया कारपेट एक्सपो का आयोजन है। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। मेले में भागीदारी के लिए 65 देशों के 425 आयातकों ने पंजीकरण कराया है।
इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों, शहरों के 220 निर्यातक कालीन उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मेला आयोजन व मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कालीन नगरी में चहल पहल बढ़ गई है। कारपेट एक्सपो मार्ट में स्टाल बनकर तैयार हैं। निर्यातकों के कर्मचारी स्टालों पर अपने उम्दा कालीन प्रदर्शन के लिए सजा चुके हैं। एक्सपो मार्ट के संसाधन पहले ही चुस्त दुरुस्त किए जा चुके हैं।
बाहरी सजावट को भी देर शाम तक फाइनल टच दे दिया जाएगा। सीईपीसी की कार्यकारी निदेशक व सहसचिव डा. स्मिता नागरकोटि सहित नोएडा स्थित प्रधान कार्यालय की पूरी टीम भदोही है। मेले में कोई कमी रह जाए, आयातकों को दी जाने वाली सुविधा की जानकारी लेने के साथ अब सुरक्षा व्यवस्था रिहर्सल किया जा रहा है।
इस बार का कालीन मेला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व बाजार में उथल पुथल मची है। कई देशों में युद्ध के चलते व्यापार पर खास असर पडा है। इससे कालीन निर्यात संवर्धन परिषद इस बार के मेले को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। निर्यातक भी ऐसे उत्पाद स्टालों पर सजा रहे हैं जो आयातकों को दाम, गुणवत्ता आदि के हिसाब से पसंद आएं।
