दो के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज
जासं ज्ञानपुर(भदोही) गोधना के तत्कालीन ग्राम प्रधान का जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में दो के
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर(भदोही): गोधना के तत्कालीन ग्राम प्रधान का जाली हस्ताक्षर बनाने के आरोप में दो के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोनइचा गांव की शांति देवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दाखिल कर आरोप लगाया कि गोधना के तत्कालीन ग्राम प्रधान सावित्री देवी का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया गया है। डीएम के निर्देश पर जांच में पाया गया कि की शिकायतकर्ता की मां नन्हकी देवी की मौत गोधना गांव में नहीं हुई थी। नियमानुसार गोधना गांव के जन्म-मृत्यु रजिस्टर में मृतक नन्हकी देवी का नाम दर्ज ही नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने कमलेश और रमेश चंद के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें