सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर केस दर्ज
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी के खिलाफ कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता आद्या प्रसाद यादव ने कोइरौना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अंबरीश तिवारी द्वारा
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अंबरीश तिवारी के खिलाफ कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता आद्या प्रसाद यादव ने कोइरौना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अंबरीश तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री पर अपमानजनक अभद्र टिप्पणी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। 24 मई को देखा गया कि ब्रेकिग न्यूज की दो फोटो के साथ अंकित किया गया है। उनके इस कार्य से मुख्यमंत्री के अनुयायियों एवं सामान्य जनमानस को ठेस पहुंची है। अंबरीश तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पहले भी उनके खिलाफ एक दूसरे मामले में गोपीगंज कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।