डीएम के आदेश दरकिनार, निर्माण कार्य रोका
भूमि विवाद के मामलों को लेकर विवाद गहराते ही जा रहे हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के आदेश के बाद भी दंबगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। भदोही तहसील क्षेत्र के सरैयां निवासी सुरेश कुमार यादव ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि वह अपनी निजी भूमि पर निर्माण कराना चाह रहा है
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : भूमि विवाद के मामलों को लेकर विवाद गहराते ही जा रहे हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के आदेश के बाद भी दंबगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। भदोही तहसील क्षेत्र के सरैयां निवासी सुरेश कुमार यादव ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि वे अपनी भूमि पर निर्माण कराना चाह रहे हैं लेकिन दबंग निर्माण कार्य रोक दे रहे है। पत्र में कहा है कि जिलाधिकारी ने 23 मई 2018 को मयफोर्स निर्माण कार्य कराने का आदेश दिया था। तहसीलदार मौके पर गए भी थे लेकिन विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी भदोही ने 24 जून को पुन: डीएम के आदेश के क्रम में निर्माण में रुकावट पैदा करने वालों को रोकने को कहा है। इसके बाद भी निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है।