Move to Jagran APP

ब्रिज निर्माण की बढ़ी रफ्तार, जगी उम्मीद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपीगंज नगर में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक सुस्त रफ्तार से चल रहे कार्य में अब तेजी दिख रही है। नगर में जाम के झाम से मुक्ति के लिए बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लगाए जा रहे यंत्रों को देख जल्द कार्य पूर्ण होने की लोगों की उम्मीद जगी है। गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिक्स लेन निर्माण कार्य चल रहा है। नगर में पिछले कई वर्षों से जाम के बोझ तले लोग नगर के लोग दबते जा रहे हैं। जरुरत को देख राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पड़ाव से झिलिया पुल के पास तक ओवर ब्रिज निर्माण का निर्णय लिया था। जिस पर पिछले डेढ़ वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 08:40 PM (IST)
ब्रिज निर्माण की बढ़ी रफ्तार, जगी उम्मीद
ब्रिज निर्माण की बढ़ी रफ्तार, जगी उम्मीद

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपीगंज नगर में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक सुस्त रफ्तार से चल रहे कार्य में अब तेजी दिख रही है। नगर में जाम के झाम से मुक्ति के लिए बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लगाए जा रहे यंत्रों को देख जल्द कार्य पूर्ण होने की लोगों की उम्मीद जगी है। गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिक्स लेन निर्माण कार्य चल रहा है। नगर में पिछले कई वर्षों से जाम के बोझ तले लोग नगर के लोग दबते जा रहे हैं। जरुरत को देख राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पड़ाव से झिलिया पुल के पास तक ओवर ब्रिज निर्माण का निर्णय लिया था। जिस पर पिछले डेढ़ वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के मौसम में कार्य प्रभावित होने से रफ्तार सुस्त हो गई थी। कई दिनों तक कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य बंद करना पड़ा था। मौसम अनुकूल होने के बाद पुल निर्माण में तेजी आ गई है। नगर में पिलर तो लगभग सभी तैयार हो चुके हैं, तो अब ढलाई कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। जाम की समस्या को देख डीएम राजेंद्र प्रसाद की ओर से भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति पर बराबर नजर रखी गई है। पुल निर्माण होने से नगर को जाम के झाम से राहत मिलेगी वहीं सड़क हादसों पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.