Move to Jagran APP

महिलाओं के उत्थान पर चला मंथन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान पर मंथन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर व स्वस्थ बनाने आदि पर अपने विचार रखें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 05:55 PM (IST)
महिलाओं के उत्थान पर चला मंथन
महिलाओं के उत्थान पर चला मंथन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान पर मंथन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर व स्वस्थ बनाने आदि पर अपने विचार रखें।

loksabha election banner

रासेयों की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामिनी वर्मा ने महिला दिवस की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। बताया कि क्लारा जेटकिन ने 1910 में कामकाजी महिलाओं की बेहतर मजदूरी और मतदान के संदर्भ में एक अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। तब से इसका आयोजन हो रहा है। प्राचार्य डॉ पी.एन डोंगरे ने कहा कि स्त्री-पुरुष के आपसी सछ्वाव से बेहतर समाज व देश का निर्माण किया जा सकता हैं। मुख्य वक्ता डॉ. मंजुल गुप्ता ने नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को स्वस्थ रहना आवश्यक बताया। डॉ. मनीषा ने घरेलू नुस्खों का प्रयोग करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी। डॉ. विष्णुकांत ने राष्ट्र की प्रगति के लिए नारी का सशक्त एवं आत्मनिर्भर होने की आवश्यक बताई। डॉ. जितेंद्र सिंह नौलखा ने राष्ट्र की उन्नति में नारी सम्मान पर बल दिया। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखें। डॉ घनश्याम मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु, डॉ मोनिका, डॉ. विनय मिश्र डॉ अंजना, आदर्श तिवारी, नीरज सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.