कार्यकर्ताओं को जागृत करने को भाजपा ने निकाली रैली
भारतीय जनता पार्टी कमल संदेश यात्रा के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): भारतीय जनता पार्टी ने कमल संदेश यात्रा के माध्यम से आगामी चुनाव के मद्देनजर शक्ति-प्रदर्शन किया। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया। मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश मिश्र, जिला प्रभारी संजय राय और सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। जोश और उत्साह से सराबोर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में दिवंगत जवान वकील ¨बद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चुनाव नजदीक आते देख भाजपा अपने ताकत के प्रदर्शन में जुट गई। बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिले के निष्क्रिय कार्यकताओं को दिन-रात एक कर जागृत किया जा रहा है। उसकी हकीकत भी विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश में दिखी। संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं के लिए पेयजल और लंच का प्रबंध किया गया था। रैली को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर और भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय आदि ने संबोधित किया। लोकसभा प्रभारी रमेश मिश्र ने कहा कि विपक्षी दलों के पास सिर्फ नेता बचे हुए हैं, जनता उनसे कोसों दूर हैं। सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहित में कार्यशैली से विपक्षियों में घबराहट है। भाजपा जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना, सपना दुबे, सुषमा मालवीय आदि ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा और टीका लगाकर विदा किया। इस मौके पर शैलेंद्र दुबे, ओमप्रकाश पांडेय, प्रशांत ¨सह चिट्टू, अखिलेंद्र प्रताप ¨सह ¨चटू, नागेंद्र ¨सह आदि थे।