मजदूर, किसान व युवाओं की विरोधी है भाजपा
केंद्र व प्रदेश सरकार पर जव विरोधी नीतियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जगापुर गांव में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान भाजपा सरकार को गरीबों की विरोधी बताया।
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : केंद्र व प्रदेश सरकार पर जव विरोधी नीतियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को जगापुर गांव में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान भाजपा सरकार को गरीबों की विरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। मौजूदा सरकार की उपेक्षा से किसान हांड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी किसानों को अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल पाता। कर्ज तले दब रहे किसानों की केंद्र और प्रदेश सरकार सुधि नहीं ले रही है। किसानों, मजदूरों और नौजवानों का शोषण खुलेआम किया जा रहा है। इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सुरेशचंद मिश्र, माबूद खान, हरिशंकर यादव, इम्तियाज अंसारी, राकेश मौर्य, सुभाष यादव, मनोज गौतम आदि थे।
इसी तरह कांग्रेसजनों की हुई एक अन्य बैठक में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित महारैली को लेकर चर्चा की गई। जगदीश प्रसाद पासी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वेष की भावना से कार्य कर रही है। असंवैधानिक कार्यों के लिए सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का उपयोग किया जा रहा है। रैली में कार्यकर्ताओं से पहुंचने पर जोर दिया। लल्लन मिश्र, प्रेमबिहारी उपाध्याय, संजीव दुबे, गुलजारी लाल, आशुतोष पांडेय, अशोक मिश्र आदि थे।