अमृत महोत्सव में लगे भारत माता के जयकारे
जागरण संवाददाता ऊंज (भदोही) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को बयांव से भारत मात
जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को बयांव से भारत माता की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के खंडवाहक संजय एवं जिला प्रचारक सुरेश ने पूजन व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद निकली जन जागरण यात्रा ठकुरइनी का तारा, रघुरामपुर, शिवनगर, रमईपुर में जाकर संपन्न हुई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली गई। देश की आजादी में भाग लेने वालों के बलिदान याद किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह राजन, श्याम शंकर तिवारी, अनिल तिवारी, देवेंद्र पांडेय, अवनीश तिवारी, नागेंद्र कुमार, रामचंद्र तिवारी, शारदा बिद आदि थे।