Move to Jagran APP

Bhadohi News: फिर से उफान पर गंगा नदी का पानी, जलस्तर के साथ बढ़ रही तटवासियों की धड़कन

अगस्त में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। गंगा के जलस्तर कम होने से तटवासियों ने राहत की सांस ली थी। इधर तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है।

By Mahendra DubeyEdited By: Shivam YadavPublished: Mon, 19 Sep 2022 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 03:16 AM (IST)
Bhadohi News: फिर से उफान पर गंगा नदी का पानी, जलस्तर के साथ बढ़ रही तटवासियों की धड़कन
लगातार हो रही बारिश से सोमवार को एक बार फिर जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई।

भदोही, जागरण संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से सोमवार को एक बार फिर जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। सिंचाई विभाग की रीडिंग के अनुसार छह सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह तक 73.180 मीटर पर जलस्तर की रीडिंग दर्ज की गई। जलस्तर में तीव्र वृद्धि को देखते हुए तटवासियों की धड़कन बढ़ गई है। 

loksabha election banner

अगस्त में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई थी। यह वृद्धि डैम से पानी छोड़ने के कारण हुई थी। दो-तीन दिन बाद अचानक गंगा में घटाव हो गया। गंगा के जलस्तर कम होने से तटवासियों ने राहत की सांस ली थी। इधर तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। 

बाढ़ और कटान का अधिक खतरा

सिंचाई विभाग की रीडिंग के अनुसार सोमवार को सुबह सात बजे तक की गई रीडिंग के अनुसार अभी गंगा खतरे के निशान से चार मीटर नीचे बह रही है। जनपद के तीन विकास खंड औराई, ज्ञानपुर, डीघ के अंतर्गत लगभग 45 गांव गंगा नदी के किनारे बसे हुए हैं। इनमें से सीतामढ़ी क्षेत्र के गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा सर्वाधिक बना रहता है। 

मुआवजे पर संकट

नदी की धाराओं से तीन तरफ से घिरा कोनिया क्षेत्र सावन और भादो महीने में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगता है और क्षेत्रीय जनमानस भयभीत हो उठता है। पिछले दिनों आई बाढ़ से 23 गांवों के किसानों की फसल चौपट हो गई है। अभी तक अधिकारियों की ओर से सर्वे नहीं कराया गया है। सर्वे न होने से इस बार भी मुआवजा पर संकट है। 

पहाड़ों में हो रही बारिश का पानी

अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक डैम से पानी छोड़ने की कोई सूचना नहीं है। यह यह पानी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का है। छह सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.