विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhadohi News: मोबाइल टावर का जाल बिछा रहे एक श्रमिक की करंट से मौत, पांच झुलसे

Published: Sat, 28 Sep 2024 01:45 AM (IST)

भदोही के औराई में मोबाइल टावर के निर्माण के दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय रामअचल की मौत हो गई ...और पढ़ें

भदोही: औराई ट्रामा सेंटर में भर्ती मजदूर मनोज का चल रहा इलाज। जागरण
भदोही: औराई ट्रामा सेंटर में भर्ती मजदूर मनोज का चल रहा इलाज। जागरण

संवाद सूत्र, भदोही। औराई कोतवाली के घोसिया पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात आठ बजे मोबाइल टावर के लिए गड्ढे में लोहे का जाल बिछाते समय करंट लगने से बहराइच जिले के मटेरा थाना के पहलादा गांव निवासी 45 वर्षीय रामअचल की मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे मनोज, अमन, संदीप, प्रेमनाथ व दुर्गा प्रसाद झुलस गए। 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ट्रामा सेंटर औराई लाया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इनके परिजनों को जानकारी दी। झुलसे सभी बहराइच जिले के पहलादा गांव के निवासी हैं।

घोसिया नगर में पुलिस चौकी के पास उषा इंटेक्शन कंपनी की ओर से मोबाइल टावर लगाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को कर्मचारी टावर का बेस बनाने के लिए गड्ढा खोदकर उसमें लोहे की सरिया का जाल बिछा रहे थे। गड्ढे में रामअचल व मनोज थे, अमन, संदीप, प्रेमनाथ व दुर्गा प्रसाद गड्ढे के ऊपर जमीन पर थे जाल देख रहे थे। 

इसी बीच गड्ढे में जाल सेट करने के लिए दोनों ने जाल को उठाया तो वह ऊपर गुजर रहे बिजली के तार से स्पर्श कर गया। इससे करंट के झटके से गड्ढे के ऊपर खड़े चारों दूर जा गिरे, नीचे कार्य कर रहे राम अचल की झुलसने से मौत हो गई। वहीं, मनोज बेहोश हो गया। 

दूर गिरे मजदूरों के हो हल्ला मचाने पर आसपास के लाेग एकत्र हो गए और सभी आटो आदि से लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। चिकित्सक ने रामअचल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनोज समेत अन्य का इलाज किया। अन्य में किसी का हाथ झुलस गया तो किसी का पैर। सभी का इलाज किया गया।