विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक-स्नातक MLC के चुनाव के लिए भदोही में बने 20 मतदान केंद्र, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:15 PM (IST)

भदोही में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 23 अक्टूबर को मतदान संपन्न होगा।

शिक्षक-स्नातक MLC के चुनाव के लिए भदोही में बने 20 मतदान केंद्र।

शिक्षक-स्नातक MLC के चुनाव के लिए भदोही में बने 20 मतदान केंद्र।

HighLights

  1. वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए मतदान केंद्र।

  2. भदोही में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव हेतु 20 मतदान केंद्र बने।

  3. निर्धारित मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग की प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान 23 अक्टूबर को संपन्न होगा। जिले मतदान संपन्न कराने के लिए मतदेय स्थलों का चयन कर लिया गया है। शिक्षक एमएलसी के मतदान के लिए पांच तो स्नातक एमएलसी के मतदान के लिए 15 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए जनपद भदोही से भेजे गए मतदान केंद्रों प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शैलेष कुमार ने बताया कि स्नातक एमएलसी निर्वाचन लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय अभोली, सुरियावां, भदोही, औराई, डीघ एवं नगर पालिका परिषद कार्यालय गोपीगंज तथा तहसील कार्यालय ज्ञानपुर में कुल 15 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं।

इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान स्थल खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुरियावां, भदोही, औराई एवं डीघ तथा नपा कार्यालय गोपीगंज में बनाया गया हैं।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, भदोही शुभांगी शुक्ला ने बताया कि निर्धारित सभी मतदान स्थलों पर मतदान सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रकाश, पेयजल व निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस