Move to Jagran APP

Bhadohi: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, विरोध प्रदर्शन

शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता व कार्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। शाम पांच बजे रजपुरा चौराहे से मशाल जुलूस निकाला गया गजिया ओवरब्रिज चौरी रोड रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक रामरायपुर होते हुए देर शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर समापन किया गया।

By ravindra nath pandeyEdited By: Shivam YadavPublished: Tue, 29 Nov 2022 05:54 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 04:49 AM (IST)
Bhadohi: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, विरोध प्रदर्शन
शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता व कार्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, भदोही: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को विद्युत विभाग के सहायक, अवर अभियंता, तकनीकी संवर्ग व अन्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह दस से शाम पांच बजे तक हरियावं स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में जमा होकर नारेबाजी की। 

loksabha election banner

शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता व कार्य का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। शाम पांच बजे रजपुरा चौराहे से मशाल जुलूस निकाला गया, गजिया ओवरब्रिज, चौरी रोड, रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक, रामरायपुर होते हुए देर शाम अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर समापन किया गया। 

समिति के संयोजक धीरज मिश्र ने कहा 15 सूत्रीय मांगों के लिए संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। बार बार वार्ता हो रही है। आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कहा अन्य कोई रास्ता न दिखने के कारण विद्युत कर्मचारियों द्वारा मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। 

चेतावनी देते हुए कहा संघर्ष समिति के निर्देशानुसार जब तक विद्युत कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगे पूर्ण नहीं होंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। संचालन सहायक अभियंता लवकेश सिंह ने किया। अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव, आदित्य पांडेय, श्रीकृष्ण, संजय यादव, जयकार पटेल, ईश्वर सरन सिंह, रवींद्र पाल, अभिषेक प्रजापति, ज्योति प्रकाश, प्रमोद चौहान, उमेश गौतम, हरिशंकर कुशवाहा, दीपक दुबे समेत जनपद के समस्त अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता उपस्थित थे। उधर विद्युत संगठन के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क रही। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ, रजपुरा चौकी इंचार्ज महेश सिंह हमराहियों के साथ धरना स्थल व मशाल जुलूस के साथ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.