विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में मौन पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, योजना के तहत लोगों को मिलेंगे 1.28 लाख रुपये

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:20 PM (IST)

भदोही में उद्यान विभाग 2026-27 तक मधुमक्खी पालन योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का प्रयास ...और पढ़ें

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

HighLights

  1. भदोही में मधुमक्खी पालन से किसानों की आय बढ़ेगी।

  2. योजना के तहत प्रति यूनिट 1.28 लाख रुपये का अनुदान।

  3. एक यूनिट से ढाई क्विंटल शहद उत्पादन का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। खेती के कार्य में लगे किसानों की आर्थिक समृद्धि में मधुमक्खी (मौन) पालन मददगार साबित होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मधुमक्खी पालन योजना के तहत किसानों से पालन कराने की कवायद में उद्यान विभाग लगा है। यदि लोगों ने रुचि दिखाई तो मधुमक्खी पालन के जरिए उत्पादित होने वाले शहद से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।

सबसे अहम यह है कि मौन पालन के लिए यूनिट स्थापना पर शासन की ओर से भारी-भरकम अनुदान राशि भी दी जा रही है। जिले में 101 यूनिट की स्थापना कराने का लक्ष्य तय किया गया है। ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ हासिल किया जा सकता है।

पेड़-पौधों से लेकर घरों-मकानों पर मधुमक्खियों द्वारा लगाए गए छत्ते को देखकर हर किसी का मन शहद के स्वाद को मचल उठता है। लेकिन यदि इन्हीं मधुमक्खियों का पालन कर दिया जाय तो इनके शहद से होने वाली आमदनी से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरते देर नहीं लगेगी।

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि मधुमक्खी पालन के लिए आठ-आठ फ्रेम के 50-50 बाक्स की मौन पालन यूनिट लगाने पर प्रति यूनिट की स्थापना पर आने वाले कुल लागत तीन लाख 20 हजार रुपये लाभार्थी को 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख हजार रुपये अनुदान उनके बैंक खाते में दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित है।

क्या होगा मौन पालन से लाभ

मधुमक्खी पालन में प्रति बाक्स एक माह में करीब पांच किलो शुद्ध शहद प्राप्त होता है। यानी एक यूनिट से ढाई क्विंटल तक शहद की प्राप्ति हो जाती है। तीन सौ रुपये किलो की दर से भी 75 हजार रुपये का शहद हासिल हो जाता है। जो खेती के साथ अतिरिक्त लाभ के रूप में मिलता है।