केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन
केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने स्थानीय बाजार में भिक्षाटन किया। बाईपास चौराहे से लेकर मिडिल स्कूल तक भ्रमण कर लोगों से बाढ़ पीड़ितों हेतु मदद मांगी गई। लोकसभा महासचिव राजेश
सुरियावां (भदोही) : केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए लोग तरह तरह के जतन कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने स्थानीय बाजार में भिक्षाटन किया। बाईपास चौराहे से लेकर मिडिल स्कूल तक भ्रमण कर लोगों से बाढ़ पीड़ितों हेतु मदद मांगी गई।
लोकसभा महासचिव राजेश यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 30 अगस्त तक प्रति दिन एक घंटा भिक्षाटन कर पैसे इकट्ठा करेंगे। जमा किए गए पैसे को ड्राफ्ट के रूप में केरल भेजा जाएगा। कहा कि केरल में बाढ़ के रूप में आई आपदा हृदयविदारक है तथा ऐसे समय लोगों को बाढ पीड़ितों की मदद में खुलकर सामने आना चाहिए। लगे हाथ देश की सेना का आभार जताया गया। कहा कि जिस तरह से सेना के जवानों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है वह काबिले तारीफ है। इस मौके पर अर¨वद कुमार, मनोज नारायण, राजेश यादव, अभिषेक दुबे, संजय यादव, गुड्डू गौतम, रीतेश दुबे, पवन पांडेय आदि थे।