भदोही जिले में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार
भदोही में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बिजली विभाग के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को 8,000 रुपये की ...और पढ़ें

भदोही में बिजली विभाग का बाबू 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
HighLights
बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार।
भदोही में 8 हजार रुपये की घूस।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, भदोही। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर की टीम ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे भदोही एक्सईएन कार्यालय के कार्यकारी सहायक प्रशांत कुमार सोनी को आठ हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भदाेही के रजपुरा निवासी विकास कुमार गुप्ता ने अपने घर का कनेक्शन कटवाने के लिए छह माह पहले आवेदन किया था।
कनेक्शन न कटने पर बाबू ने उनसे संपर्क किया और आठ हजार रुपये की मांग की। इससे उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की। मीरजापुर से गठित टीम ने उन्हें आठ हजार रुपये के नोट दिए और बाबू को ले जाने के लिए कहा। जैसे ही बाबू से नाेट पकड़कर गिनने शुरू किए टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
