देश की आजादी में आजाद की अहम भूमिका
देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को मनाई गई। शहीद पार्क में बर्फानी ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनकी देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को मनाई गई। शहीद पार्क में बर्फानी ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनकी देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।
शहीद पार्क में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष जुटे छात्रों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही आजादी की ठान ली थी। देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया। इस मौके पर ब्रह्म मोदनवाल, राकेश देववंशी, विजय देववंशी, राजेंद्र, पंकज पाल, रोशन गुप्ता, महेंद्र आदि थे।